Sarkari Naukri: यूपीएससी ने निकाली असिस्टेंट एडिटर, प्रोफेसर और ट्यूटर पदों पर भर्ती, जाने पात्रता और सैलरी

UPSC CSE Final Result

UPSC CSE Final Result

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमिश्न ने यूपीएससी सिलेक्शन पोस्ट (UPSC Recruitment) के लिए भर्ती के नोटीफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक ऑपरेशन ऑफिस, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट एडिटर और ट्यूटर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 10 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवा 28 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… आंध्रा बैंक के इनामी बैंक मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

पात्रता और आयु सीमा

ऑपरेशन ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर पदों आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 साल है। वहीं असिस्टेंट एडिटर पद पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। अलग-अलग पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी आपको आधिकारिक सूचना (Ofiicial Notification) में मिल जाएगी।

यह भी पढ़े… बिना चार्जर के आ रहा है Nothing Phone 1, सामने आया कैमरा सैम्पल, कुछ दिनों में होगा लॉन्च, जानें खास बातें

सैलरी और आवेदन

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 7वीं पे मैट्रिक्स के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। ऑपरेशन ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर सैलरी 56,000 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये हो सकती है। वहीं असिस्टेंट एडिटर की सैलरी 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक हो सकती है। आवेदन करने के जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews