सरकारी नौकरी 2021: इन पदों पर निकली वैकेंसी, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

Indian Postal Department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में सरकारी नौकरी (government job) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (national testing agency) ने स्टेनोग्राफर,असिस्टेंट, सुपरिटेंडेंट के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2021 रखी गई है। वही परीक्षा की चयन प्रक्रिया टेस्ट या सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुल 58 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें सीनियर सुपरीटेंडेंट, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट, डिप्टी डायरेक्टर सहित कई पद शामिल हैं। इन पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2021 है। बता दें कि इन पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। जहां उम्मीदवारों से 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया जाएगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुल 58 पदों सीनियर सुपरिटेंडें, सीनियर सुपरिटेंडेंट अकाउंट्स, ज्वॉइंट डायरेक्टर (ग्रुप ए), असिस्टेंट डायरेक्टर (ग्रुप ए), डिप्टी डायरेक्टर (ग्रुप ए),प्रोग्रामर (ग्रुप ए), सीनियर प्रोग्रामर  (ग्रुप ए), रिसर्च साइंटिस्ट (ग्रुप ए), स्टेनोग्राफर (ग्रुप बी), सीनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट अकाउंट्स (ग्रुप बी), सीनियर टेक्नीशियन (ग्रुप बी), असिस्टेंट, असिस्टेंट अकाउंट्स (ग्रुप सी) पर भर्ती निकाली है।

लिंक पर क्लिक करके करे आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वही उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं:

https://jobs.nta.ac.in/#/jobs

NTA भर्ती पदों की संख्या

स्टेनोग्राफर – 9 पद
डिप्टी डायरेक्टर – 4 पद
सीनियर सुपरिटेंडेंट – 3 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर – 3 पद
ज्वाइंट डायरेक्टर – 3 पद
प्रोग्रामर – 3 पद
सीनियर प्रोग्रामर – 2 पद
सीनियर असिस्टेंट – 6 पद
सीनियर टेक्नीशियन – 3 पद
जूनियर असिस्टेंट- 3 पद
जूनियर टेक्नीशियन – 5 पद
असिस्टेंट अकाउंटेंट – 3 पद

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews