Sarkari Nukari: यूपीएससी ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 16 सितंबर से पहले करें आवेदन, यहाँ जानें डिटेल्स

UPSC CSE Final Result

UPSC CSE Final Result

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एंथ्रोपॉलॉजिस्ट, असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-1, वैज्ञानिक बी, रीहैबीलेशन ऑफिसर और डेप्यूटी डायरेक्टर के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए यह नौकरी का सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर तक आवेदन कर कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 19 है।

यह भी पढ़े… धमाल मचाने आ रहा है Vivo का नया Foldable स्मार्टफोन, हो चुका है फीचर्स और डिजाइन का खुलासा, जानें यहाँ

वैकेंसी की संख्या
  • रीहैबीलेशन ऑफिसर-4
  • एंथ्रोपॉलॉजिस्ट-1
  • वैज्ञानिक बी- 10
  • असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-1-4
  • डेप्यूटी डायरेक्टर- 3
चयन प्रक्रिया और योग्यता

अलग-अलग पदों के उम्मीदवारों की योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर विजिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर तैयार की गई शॉर्ट लिस्ट के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट के मुताबिक उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़े… MP Board : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए जरूरी सूचना, ऑनलाइन अंक प्रविष्टि सहित बोर्ड परीक्षा फॉर्म पर आई नवीन अपडेट, जानना आवश्यक

आवेदन

आवेदन पत्रों को 16 सितंबर के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि महिलाओं/एससी/एसटी/पीडबल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त किया गया है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews