SBI Apprentice Vacancy: 7150 पदों पर निकली है भर्ती, अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 जून तक करें अप्लाई, जानें डिटेल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दी है।इसके तहत देशभर में कुल 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी।
SBI Recruitment 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देश भर में 7,150 अप्रेंटिस (Apprentice) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जून 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब 7 दिन और बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 15 जून तक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हुई थी।

SBI Apprentice Recruitment 2026

कुल पद: 7150

पात्रता: भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है।  उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले पूरी कर ली हो। जिस राज्य के लिए वे आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में पूरी तरह से दक्ष होना आवश्यक है।

​आयु सीमा : आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना  अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों (जैसे OBC, SC, ST, और PwBD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतन: चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इस अवधि के दौरान कोई अन्य भत्ता या अतिरिक्त लाभ देय नहीं होगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद एसबीआई द्वारा अप्रेंटिसशिप पूर्ण होने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 300 रुपए का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

जरूरी डाक्यूमेंट्स: पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, आईडी प्रूफ, ग्रेजुएशन मार्कशीट एंड सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, लोकल लैंग्वेज प्रूफ।

चयन प्रक्रिया:

  • सबसे पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 60 मिनट की होगी, जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव टाइप) प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) तथा तर्कशक्ति एवं कंप्यूटर योग्यता से प्रत्येक खंड से 25-25 अंक के प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है, इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्नों का उत्तर सावधानीपूर्वक देना होगा।
  • लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की चुनी गई स्थानीय भाषा का टेस्ट पास करना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल टेस्ट होगा।

SBI Apprentice Recruitment 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews