SBI Clerk Recruitment 2023: एसबीआई में होगी 5000 से अधिक पदों पर भर्ती, जल्द जारी होगी अधिसूचना, ऐसे करें आवेदन

SBI Clerk Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ जल्द ही एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। संभावित शेड्यूल के अनुसार सितंबर में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि अब तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए कोई भी तारीख अभी तक निर्धारित नहीं की गई है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in को नियमित तौर पर विजिट करते रहें।

रिक्त पदों की संख्या

पिछले सेशन में एसबीआई ने 5486 पदों पर भर्ती निकाली थी। उम्मीद है कि इस बार भी बैंक 5000 से अधिक पदों पर निकलेगा। चयनित कैंडीडेट्स की नियुक्ति जूनियर एसोसिएट्स के पद पर होगी।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

आवेदन करने के उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। वहीं आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को छूट मिलेगी। ग्रेजुएट डिग्री होल्डर्स भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडीडेट्स का चयन एसबीआई क्लर्क परीक्षा के आधार पर होगा, परीक्षा दो चरणों में होगी: प्रारम्भिक और मुख्य।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • अब “Careers” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ “SBI Clerk Notification” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अधिसूचना को अच्छे से पढ़कर “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • जनरल कैटेगरी के उम्मीद 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब फॉर्म को जमा करें और इसकी एक कॉपी अपने पास सेव करके रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews