SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी, मिनटों में ऐसे करें डाउनलोड

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स की शुरुआत 20 सितंबर से होगी। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे 27 सितंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एग्जाम की तारीख और समय जान लें। 
SBI Clerk Exam 2025

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) यानि एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा (SBI Clerk Prelims) का आयोजन 20, 21 और 27 अगस्त को देश भर के विभिन्न शहरों में करने जा रहा है। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

परीक्षा का आयोजन चार शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट सुबह 11:30 से लेकर दोपहर 12:30 तक चलेगी। तीसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 से लेकर 3:00 तक और चौथी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक चलने वाली है। शिफ्ट या समय की जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी।

प्रवेश पत्र के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, गाइडलाइंस, तारीख, शिफ्ट और समय की जानकारी विस्तार में उपलब्ध होती है।

6 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई क्लर्क परीक्षा के तहत इस साल कुल 6589 पदों पर भर्ती होने वाली है। सिलेक्शन प्रोसेस में तीन चरण शामिल होंगे। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। वहीं अंतिम चरण लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट का होगा।

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स पैटर्न 

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 1 घंटे की होगी। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र 3 सेक्शन में बंटा होगा। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20-20 मिनट का समय दिया जाएगा। इंग्लिश लैंग्वेज से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।  न्यूमेरिकल एबिलिटी और रिजनिंग से संबंधित 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट http://sbi.bank.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर Careers सेक्शन में जाकर “Current Openings” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर इसके बाद जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को सत्यापित करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें। कॉल लेटर 27 सितंबर तक की उपलब्ध रहेंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews