खत्म हुई SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा, कब आएगा रिजल्ट? यहाँ जानें डिटेल 

एसबीआई क्लर्क मेंस का आयोजन 21 नवंबर को हुआ था। उत्तर कुंजी और रिजल्ट जल्द आएगा। उम्मीदवारों को संभावित तारीख की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें परिणाम कब घोषित होगी?
SBI Clerk Exam 2025

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा (SBI Clerk Mains 2025) का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 21 नवंबर 2025 को हुआ था। एग्जाम खत्म होने के बाद छात्रों को आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। जिसे लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कोई भी घोषणा नहीं की गई है। अक्सर 4-6 सप्ताह में परिणाम घोषित होते हैं। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है।

रिजल्ट से पहले उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने अपेक्षित अंकों की गणना कर पाएंगे। वहीं कट-ऑफ और स्कोरकार्ड भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जारी करेगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, कैटेगरी, हस्ताक्षर, कट ऑफ मार्क्स और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। सटीक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिर करते रहने की सलाह दी जाती है।

अलग-अलग राज्यों के लिए कट ऑफ भी अलग होगा। इस साल मध्य प्रदेश क्षेत्र के लिए कटक 78.5 से लेकर 81. 50 तक जा सकता है। न्यूनतम योग्यता अंक वैकेंसी की संख्या, परीक्षा के कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों की संख्या और पिछले वर्ष के कट ऑफ  निर्भर करती है।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.bank.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर करियर टैब पर जाकर करेंट ओपनिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद एसबीआई क्लर्क मेंस स्कोरकार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा लोगों जरूरी जानकारी (रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड) दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

5 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई क्लर्क भर्ती लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और मेंस परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर तैयार की जाएगी। इंटरव्यू राउंड का आयोजन नहीं होगा। इस साल इस साल 5180 जूनियर एसोसिएट पदों पर भर्ती होने वाली है। आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक जारी थी।  प्रीलिम्स का आयोजन 20, 21 और 27 सितंबर को किया गया था। परिणाम 4 नवंबर को घोषित हुए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews