SBI में 5 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती, आज ही करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

bob

SBI Jobs 2023: बैंक की जॉब कई युवाओं का सपना होती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल है जो बैंक जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आज आपके पास स्टेट बैंक द्वारा निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका है। कुछ समय पहले बैंक की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर की भर्ती निकाली गई थी। अगर आप अब तक इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर पाए हैं तो तुरंत ही कर दें क्योंकि आज इसकी अंतिम तिथि है।

जरूरी तिथियां

बता दें कि पहले इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 12 दिसंबर रखी गई थी। लेकिन इसे बढ़ाकर 17 दिसंबर कर दिया गया था। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख आज ही है और जो अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।

योग्यता

एसबीआई की इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट उम्मीदवार अप्लाई कर सकता है। जिन लोगों ने डॉक्टर, इंजीनियर और का की डिग्री ली है, वह भी इसके लिए पात्र मानें जाएंगे। आयु सीमा की बात करें तो 21 से 30 साल की उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो लोग आरक्षण की श्रेणी में आते हैं उन्हें नियमों के मुताबिक आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क और सैलरी

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अलग-अलग शुल्क भी जमा करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की 750 रुपए फीस लगेगी। वहीं एससी, एसटी और पीएच कैटेगरी की उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क जमा नहीं करना होगा। अगर इस पद पर उम्मीदवारों का चयन हो जाता है तो उन्हें 36000 से 63000 तक सैलरी दी जा सकती है। इस नौकरी में उन्हें कई तरह के अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

इन पदों की चयन प्रक्रिया की बात करें तो परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को चुना जाएगा। फिलहाल परीक्षा की तारीखों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह जनवरी 2024 में रखी जा सकती है। इसके बारे में कोई भी अपडेट सबसे पहले वेबसाइट पर दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews