
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। नई संभावित तिथि घोषित हो चुकी है। ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर संशोधित शेड्यूल भी उपलब्ध हो चुका है। एडमिट कार्ड और फाइनल एग्जाम डेट को लेकर एसबीआई जल्द ही नोटिस जारी करेगा।
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक अब एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 8 मार्च, 16 मार्च और 24 मार्च को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। एग्जाम ऑनलाइन मोड में होंगे। इससे पहले परीक्षा 8 मार्च 15 मार्च को होने वाली थी।
कुल 600 पदों पर होगी भर्ती
इस बार एसबीआई में 600 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू/जीडी राउंड के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर से लेकर 19 जनवरी 2025 तक जारी थी। 15 फरवरी को पीईटी के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है। मुख्य परीक्षा अप्रैल/मई में आयोजित होने की संभावना है।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 1 घंटे होती है। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। अधिकतम अंक 100 होते हैं। प्रश्न पत्र 3 सेक्शन में बंटा होता है, इसमें इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी शामिल है। इंग्लिश लैंग्वेज के 40 प्रश्न पूछ जाते हैं। न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी के 30-30 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलता है। वहीं गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती होती है।

