SBI PO इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी, क्लर्क मुख्य परीक्षा पर भी अपडेट, जानें डिटेल 

एसबीआई पीओ इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क मेंस एग्जाम का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आइए जानें परीक्षा कब होगी और प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
sbi po and clerk exam 2025

एसबीआई पीओ और क्लर्क भर्ती परीक्षा दोनों पर बड़ी अपडेट सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO Interview 2025) पदों के लिए शेड्यूल के बाद एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। इसमें  मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं। वहीं क्लर्क यानि जूनियर एसोसिएट पदों के लिए मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। इसके अलावा कैंडिडेट अपना स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। 

एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया गया था। फेज-3 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सूची 6 नवंबर को जारी की गई थी। तीसरे चरण में सायको मेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल होगा। तीसरे चरण के लिए तारीख की घोषणा भी कर दी गई है। 19 नवंबर को साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। वहीं 19 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://sbi.bank.in/पर जाएं।
  • होम पेज पर करियर सेक्शन में जाएं। इसके बाद प्रोबेशनरी ऑफिसर के कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, पासवर्ड यानी जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • प्रवेश पत्र 19 नवंबर तक ही उपलब्ध होंगे। स्क्रीन पर कॉल लेटर नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • सारी जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उसकी उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकालना न भूलें।

एसबीआई क्लर्क तारीख कब होगी? (SBI Clerk Mains)

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम 21 नवंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। यह कुल 200 अंक का होगा। प्रीलिम्स एग्जाम 20, 21 और 27 नवंबर को आयोजित किया गया था। 5 नवंबर को रिजल्ट घोषित किए गए थे। इसमें चयनित उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। अगला चरण लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट का होगा। कल 6589 पदों पर भर्ती होने वाली है। प्रवेश पत्र जल्द ही उपलब्ध होंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews