SBI PO Recruitment 2023: एसबीआई ने निकाली 2000 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें डीटेल

SBI PO Recruitment 2023: एसबीआई ने निकाली 2000 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें डीटेल

SBI PO Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) ने परिवीक्षाधीन अधिकारी (Probationary Officers) के पद भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर, गुरुवार से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी और चयन प्रक्रिया

इस बार कुल 2000 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इससे पहले प्रारम्भिक परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। नवंबर में प्रीलीम्स परीक्षा का आयोजन हो सकता है। जिसके लिए एडमिट कार्ड अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। वहीं मुख्य परीक्षा का आयोजन दिसंबर या जनवरी 2024 में हो सकता है। इंटरव्यू जनवरी या फरवरी 2024 में हो सकता है।

पात्रता

एसबीआई पीओ पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त संस्थानों के स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले कैंडीडेट्स की आवेदन कर सकते हैं। स्नातक फाइनल ईयर/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन करने के पात्र होंगे।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपये है। एग्जाम पैटर्न, वेतन और अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन (यहाँ क्लिक करें ) जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews