SBI Recruitment 2021: 606 पदों पर निकली है भर्ती, 18 अक्टूबर लास्ट डेट, इतनी मिलेगी सैलरी

SBI bank alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश की सबसे बड़ी बैंक में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) पाने का सुनहरा मौका है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI Recruitment 2021) ने वेल्थ मैनेजमेंट, मार्केटिंग और एक्जीक्यूटिव यूनिट फॉर्म ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमबीए पास उम्मीदवारों के लिए कुल 606 पदों पर भर्ती निकाली है। 29 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है, इच्छुक उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in जाकर 18 अक्टूबर 2021 तक इन पदों आवेदन कर सकते हैं।

SBI Recruitment 2021- यहां देखें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी

कुल पद : 606

पदों का विवरण-

  1. कार्यकारी (दस्तावेज संरक्षण-अभिलेखागार)-1 पद
  2. रिलेशनशिप मैनेजर -314 पद
  3. रिलेशनशिप मैनेजर (टीम लीड) -20 पद
  4. कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव -217 पद
  5. इन्वेस्टमेंट ऑफिसर -12 पद
  6. सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) -2 पद
  7. सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) -2 पद
  8. मैनेजर (मार्केटिंग) -12 पद
  9. डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) -26 पद

योग्यता-किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री और मास्टर डिग्री प्राप्त होने के साथ-साथ 3 से 8 साल का अनुभव होना चाहिए। पोस्ट वाइज शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

  1. रिलेशनशिप मैनेजर – सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक के साथ न्यूनतम 3 वर्षों का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव।
  2. रिलेशनशिप मैनेजर (टीम लीड) – सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक एवं न्यूनतम 8 वर्षों का योग्यता के बाद का अनुभव।

आयु सीमा-
रिलेशनशिप मैनेजर – 23 से 35 वर्ष
रिलेशनशिप मैनेजर (टीम लीड) – 28 से 40 वर्ष
कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव – 20 से 35 वर्ष
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर – 28 से 40 वर्ष
सेंट्रल रिसर्च टीम (उत्पाद लीड) – 30 से 45 वर्ष
सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) – 25 से 35 वर्ष
मैनेजर (मार्केटिंग) – 40 वर्ष
डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) – 35 वर्ष
एग्जीक्यूटिव – 30 वर्ष

सैलरी-नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी नियमानुसार होगी। नीचे अनुमानित सैलरी को दर्शाया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए साइट पर विजिट कर सकते है।

  1. रिलेशनलशीप मैनेजर (आरएम) – 6 से 15 लाख रुपये
  2. रिलेशनलशीप मैनेजर (टीम लीड)- 10 से 28 लाख रुपये
  3. कस्टमर रिलेशन एग्जीक्यूटिव – 2 से 3 लाख रुपये
  4. इंवेस्टमेंट ऑफिसर – 12 से 18 लाख रुपये
  5. सेंट्रल रिसर्च (टीम प्रोडक्ट लीड)- 25 से 45 लाख रुपये
  6. सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) – 7 से 10 लाख रुपये
  7. डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग – 48170-1740/1-49910-1990/10-69810 (पे स्केल)
  8. मैनेजर मार्केटिंग – 63840-1990/5-73790-2220/2-78230 (पे स्केल)
  9. एग्जीक्यूटिव – 8 से 12 लाख प्रति वर्ष (CTC)

आवेदन शुल्क- आवेदन के लिए एसबीआई ने GEN/ EWS/OBC के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया है। वहीं अन्य आरक्षित वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं तय किया गया है। भर्ती से जुड़े शैक्षिक योग्यता, पात्रता मानदंड, वेतनमान, वेतन से जुड़े अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार sbi.co.in पर भी विजिट कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews