SBI ने निकाली बंपर भर्ती, 1194 पद रिक्त, बिना परीक्षा होगा चयन, 80 हजार रुपये तक वेतन, 15 मार्च तक करें आवेदन

एसबीआई ने 1100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। रिटायर्ड अफसरों के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
SBI Recruitment 2025

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने कंकरेंट ऑडिटर के पद पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना (SBI Recruitment 2025 Notification) पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1194 है। अहमदाबाद सर्कल में 124, अमरावती में 77, बेंगलुरु में 49, भोपाल में 70, भुवनेश्वर में 50, चंडीगढ़ में 96, चेन्नई में 88, गुवाहाटी में 66, हैदराबाद में 79, जयपुर में 56 कोलकाता में 63, लखनऊ में 99, महाराष्ट्र में 16, मुंबई मेट्रो में 68, नई दिल्ली में 50 और पटना में 52 पद खाली हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का उम्मीदवारों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद एसबीआई और उसके सहयोगियों में एमएमजीए-III, एमजीएस-IV या V, और टीएएजीएस-VI जैसे पदों से रिटायर्ड होना चाहिए। जो उम्मीदवार स्वेच्छा से रिटायर हुए, इस्तीफा दिया या रिटायरमेंट से पहले नौकरी छोड़ दी, उन्हें अपात्र माना जाएगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति  न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम 3 वर्ष के लिए होगी। इस दौरान उनकी आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवार का चयन बिना किसी परीक्षा के होगा। आवेदन के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति के बाद 45000 रुपये से लेकर 80000 रुपये तक वेतन हर महीने मिलेगा। भर्ती  से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए  नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews