स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली 122 पदों पर भर्ती, 2 अक्टूबर तक ऑनलाइन भरें फॉर्म 

एसबीआई ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। चयन प्रक्रिया, पात्रता और वेतन का ऐलान हो चुका है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
SBI Recruitment 2025

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती (SBI Recruitment 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है।   उम्मीदवार 2 अक्टूबर तक ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in के करियर सेक्शन में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि 2 अक्टूबर है। उम्मीदवारों की नियुक्ति मैनेजर (क्रेडिट एनालिस्ट), मैनेजर (प्रोडक्ट्स-डिजिटल-प्लेटफ़ॉर्म) और डेप्यूटी मैनेजर (प्रोडक्ट्स-डिजिटल-प्लेटफ़ॉर्म) पदों पर होगी।

कुल वैकेंसी की संख्या कुल 122 है। प्रोडक्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में मैनेजर के लिए 34 और डिप्टी मैनेजर के लिए 25 पद खाली हैं। मैनेजर- क्रेडिट एनालिस्ट के लिए फ्रेश वैकेंसी 98 और बैकलॉग वैकेंसी 5 है। जनरल के लिए 53, ईडब्ल्यूएस के लिए 10, ओबीसी के लिए 29, एसटी के लिए 10 और एससी के लिए 20 पद रिजर्व किए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

मैनेजर पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 85,920 रुपये से लेकर 105, 280 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। वहीं डिप्टी मैनेजर पर नियुक्ति के बाद 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

उम्मीदवारों की नियुक्ति शॉर्ट लिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगी। आवेदन पत्र में दर्ज की गई योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंक का होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।  मैनेजर क्रेडिट एनालिस्ट पद पर किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  इसके अलावा उनके पास एमबीए (फाइनेंस)/ पीजीडीबीए/ पीजीडीबीएम/ एमएमएस (फाइनेंस)/ सीए/सीएफए/ आईसीडब्ल्यूए की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा 3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। वहीं मैनेजर और डेप्यूटी मैनेजर प्रॉडक्ट्स- डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए संबंधित क्षेत्र में बीटेक या बीई या एमसीए 60% अंकों के साथ होना अनिवार्य है। 3 से 5 साल तक का अनुभव होना भी जरूरी है।

मैनेजर पदों के लिए निर्धारित आयु 31 अगस्त 2025 तक न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। डेप्यूटी मैनेजर के लिए आयु सीमा कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए।

इतनी लगेगी फीस

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है। फॉर्म भरने से उम्मीदवारों के पास पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

[

pdf-embedder url=”https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2025/09/MpBreakingNews35632264.pdf” title=”ADV_CREDIT_ANALYST_CRPD_SC0_2025_26_11_11092025″]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews