सरकारी नौकरी: SBI ने निकाली क्लर्क के 5583 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त तक फॉर्म भरने का मौक़ा 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
SBI Recruitment 2025

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) यानी क्लर्क पदों पर भर्ती (SBI Recruitment 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त बुधवार से शुरू होने जा रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 26 अगस्त 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी कैंडिडेट्स को नोटिफिकेशन  पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता, आयु सीमा, सेलेक्शन प्रोसेस, फीस और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 5583 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से रेगुलर वैकेंसी की संख्या 5180 और बैकलॉग वैकेंसी 403 है। एससी के लिए 788, एसटी के लिए 450, ओबीसी के लिए 1179, EWS के लिए 508 और जनरल के लिए 2255 पद खाली हैं। चयनित उम्नमीदवारों की नियुक्ति एसबीआई के विभिन्न ब्रांच में होगी। फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य कैंडिडेट के लिए भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

31 दिसंबर 2025 तक किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी का संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन के पात्र हैं। निर्धारित आयु सीमा 1 अप्रैल 2025 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। उम्मीदवारों की जन्मतिथि  2 अप्रैल 1997 से लेकर 1 अप्रैल 2005 तक होनी चाहिए। ओबीसी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 3 वर्ष, एसटी/एससी को 5 वर्ष और PWD कैंडिडेट को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन (SBI Clerk Vacancy)

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। प्रीलिम्स और मेंस एग्जाम दोनों ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 1 घंटे होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर पर 1/4 अंक कटौती की जाएगी, परीक्षा सितंबर 2025 में आयोजित हो सकती है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कितना मिलेगा वेतन?

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 26,730 रूपये बेसिक पे मिलेगा।  जिसमें जिसमें 24050 रूपये के साथ दो एडवांस्ड इन्क्रीमेंट शामिल है। इसके अलावा डीए, एचआरए समेत कई सुविधाओं का लाभ भी मिलने वाला है।

आवेदन के लिए लिंक 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews