SBI Recruitment 2025: क्लर्क के 6589 पदों पर भर्ती , लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
SBI

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।एसबीआई ने क्लर्क 6500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू हो गई। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/ पर जाकर 26 अगस्त तक आवेदन कर सकते है।नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक कैंडिडेट सिर्फ एक ही राज्य के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदक को वहां की स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए यानी उन्हें उस स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।

SBI Clerk Recruitment 2025

कुल पद: 6589

पदों का विवरण : 5180 पद रेगुलर ,1409 वैकेंसी बैकलॉग के लिए

राज्यवार वैकेंसी की संख्या

  • गुजरात 220
  • आंध्र प्रदेश 310
  • कर्नाटक 270
  • मध्य प्रदेश 100
  • छत्तीगढ़ 220
  • ओडिशा 190
  • हरियाणा 138
  • जम्मू और कश्मीर 29
  • हिमाचल प्रदेश 68
  • लद्दाख 37
  • पंजाब 178
  • तमिलनाडु 380
  • तेलंगाना 250
  • राजस्थान 260
  • पश्चिम बंगाल 270
  • अंडमान और निकोबार द्वीप 30
  • सिक्किम 20
  • उत्तर प्रदेश 514
  • महाराष्ट्र 476
  • गोवा 14
  • दिल्ली 169
  • उत्तराखंड 127
  • अरुणाचल प्रदेश 20
  • असम 145
  • मणिपुर 16
  • मेघालय 32
  • मिजोरम 13
  • त्रिपुरा 22
  • बिहार 260
  • झारखंड 130
  • केरल 247
  • लक्षद्वीप 03

आयु सीमा: उम्मीदवारों की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।हालांकि सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी, जैसे ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 3 साल की छूट और एससी-एसटी कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के छात्र भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि उन्हें निर्देशित कटऑफ डेट (31 दिसंबर 2025 तक या उससे पहले) तक अपना ग्रेजुएशन सर्टिफिकेशन दिखाना होगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया : तीन चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। प्रारंभिक परीक्षा ,मुख्य परीक्षा , स्थानीय भाषा का टेस्ट ।हालांकि ये टेस्ट उन कैंडिडेट्स के लिए होगा, जिन्होंने राज्य की स्थानीय भाषा 10वीं या 12वीं स्तर पर नहीं पढ़ी है।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को SBI के वेतन संरचना के अनुसार मासिक वेतन 24,050 रुपये से लेकर 64,480 रुपये तक मिलेगा।

परीक्षा का पैटर्न :

  • प्रारंभिक परीक्षा 1 घंटे की होगी, जिसमें 100 अंकों के कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इसमें न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी और अंग्रेजी भाषा के सवाल शामिल होंगे।
  • मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी. इसमें कुल 190 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 2 घंटे 40 मिनट की होगी। इसमें सामान्य/वित्तीय जागरुकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग, सामान्य अंग्रेजी और कंप्यूटर योग्यता से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
  • मुख्य परीक्षा पास करने के बाद, अस्थायी रूप से चुने गए वो अभ्यर्थी, जिन्होंने 10वीं या 12वीं कक्षा में किसी विशेष राज्य की स्थानीय भाषा का अध्ययन नहीं किया है, उन्हें स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (एलएलपीटी) देनी होगी।

SBI Clerk Recruitment 2025 :कैसे करें आवेदन

  • एसबीआई करियर की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘करंट ओपनिंग’ पर क्लिक करें और फिर जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट ऐंड सेल्स) की भर्ती पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन’ पर जाएं और नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • नाम, संपर्क नंबर, ईमेल आईडी, पता आदि जैसी जानकारी दर्ज करके अपनी एसबीआई क्लर्क आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
  • शैक्षणिक विवरण और व्यावसायिक योग्यताएं भरें, और पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुनें।
  • अब, एसबीआई क्लर्क हाथ से लिखी घोषणा, फोटो और हस्ताक्षर (आवश्यक प्रारूप) अपलोड करें, और भुगतान करें।
  • फॉर्म की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और फिर सबमिट करें।
  • आगे लॉगिन करने के लिए एसबीआई से एक ईमेल आएगा, जिसमें पंजीकरण आईडी और पासवर्ड होगा।

https://sbi.co.in/documents/77530/52947104/JA+2025+-Detailed+Advt.pdf/8f7ff18f-1972-21c8-9212-5a8cf85a7099?t=1754398573326

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews