स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, 996 पदों पर निकली भर्ती, 23 दिसंबर तक भरें फॉर्म

भारतीय रिजर्व बैंक ने 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
SBI Recruitment 2025

देश का सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती (SBI Recruitment 2025) निकाली है। बीपी वेल्थ (एसआरएम), एवीपी हेल्थ (आरएम) और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पदों पर नियुक्ति होने वाली है। आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर मंगलवार से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in पर जाकर 23 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी कैंडिडेट्स को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की डिटेल जानकारी दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या को 996 है। जिसमें से बीपी वेल्थ (एसआरएम) के लिए 506, एवीपी वेल्थ (आरएम) के लिए 206 और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के लिए 284 पद खाली हैं।  उम्मीदवार को तीन सर्कल को चुनने की अनुमति दी जाएगी। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ एक्स सर्विसमैन के लिए एप्लीकेशन फीस शून्य है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। बीपी वेल्थ (एसआरएम)  के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होने के साथ-साथ 60 % अंकों के साथ बैंकिंग या फाइनेंस या मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री होना भी जरूरी है। न्यूनतम आयु सीमा 26 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष है। एवीपी वेल्थ (आरएम) के लिए भी ग्रेजुएट कैंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं। हालांकि फाइनेंस या मार्केटिंग या बैंकिंग में पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से है। कस्टमर रिलेशन एग्जीक्यूटिव के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट कैंडीडेट्स फॉर्म भर सकते हैं।  न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।

 चयन और वेतन 

योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो 100 अंक का होगा। साक्षात्कार में प्राप्त स्कोर के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर बैंक की वेबसाइट पर अपलोड की गई ईमेल पर भेजा जाएगा।

कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद पर उम्मीदवारों को 6. 20 लाख की सीटीसी दी जाएगी। बीपी वेल्थ (एसआरएम) के लिए अधिकतम सीटीसी 44.70 लाख रुपये और एवीपी वेल्थ (आरएम) के लिए 30.20 लाख रुपये होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews