SBI Recruitment 2025 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली है भर्ती, सैलरी 50 हजार पार, जानें लास्ट डेट, योग्यता और आयु सीमा

एसबीआई रिव्यूअर के पद चयनित अभ्यर्थियों को 50,000 से 65,000 तक सैलरी मिलेगी। अभ्यर्थियों का चयन सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
jobs

SBI Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एसबीआई नेएसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) और रिव्यूअर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो गई है।

अभ्यर्थी अंतिम तिथि 22 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं।यह भर्ती कोलकाता के लिए हैं जो कॉन्ट्रेक्चुअल बेसिस पर की जाएंगी।आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी नीचे भर्ती को लेकर दी गई डिटेल्स देख सकते है और नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते है।

State bank of india Clerk Job

कुल पद: 35 पद

पदों का विवरण

  • एसबीआई स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर (SCO) : 5 पद
  • ईआरएस रिव्यूअर : 30 पद

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 28 और अधिकतम 55 वर्ष निर्धारित की गई है।

योग्यता: अभ्यर्थियों के पास एमबीए/एग्जीक्यूटिव एमबीए की डिग्री भारत या इंटरनेशनल बिजनेस स्कूलों से (02 वर्ष) न्यूनतम 55 प्रतिशत के साथ की होनी चाहिए। 10 साल काम का अनुभव होना चाहिए। 3 साल डिपार्टमेंट के डीन/हेड के रूप में बीएफएसआई/लीडरशिप/बिहेवियर साइंस आदि या कॉलेज/संस्थान में सेवा जरूरी। एसबीआई ईआरएस रिव्यूअर पद के लिए SMGS-IV/V ग्रेड से SBI/e-ABs रिटायर्ड अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। योग्यता संबंधित अन्य डिटे्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

सैलरी: चयनित अभ्यर्थियों का वेतन 50,000 से 65,000 तक का होगा

चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। जिसमें से क्वालीफाइंग मार्क्स बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपए निर्धारित किए गए है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन

https://sbi.co.in/documents/77530/52947104/ADV_CRPD_+SCO_2024-25+_+37_STU.pdf/6f177989-e8fe-0bbc-b374-225d22fbd73f?t=1743570714493

https://sbi.co.in/documents/77530/52947104/ADV_CRPD_SC0_2025-26_01.pdf/8d6a1ed0-1c7c-e705-c019-918e25ef3859?t=1743580415527

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews