SBI ने निकाली 100 पदों पर भर्ती, 2 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पात्रता, फीस और वेतन 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए एप्लिकेशन पोर्टल सक्रिय कर दिया है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए एक नजर पात्रता और चयन प्रक्रिया पर डालें-
SBI Recruitment 2026

पब्लिक सेक्टर के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती (SBI Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 2 जून 2026 तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट http://sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।इसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 100 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जनरल के लिए 38, ईडब्ल्यूएस के लिए 8, ओबीसी के लिए 22, एसटी के लिए 18 और एससी के लिए 14 पद खाली हैं। वहीं PwBD उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों की संख्या 13 है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति हैदराबाद और कोलकाता में होगी।

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।  एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास आईआईबीएफ से फॉरेक्स ऑपरेशन में सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। डॉक्यूमेंट्री क्रेडिट स्पेशलिस्ट सर्टिफिकेशन/ ट्रेड फाइनेंस या इंटरनेशनल बैंकिंग सर्टिफिकेट होल्डर भी आवेदन कर सकते हैं। डिग्री या सर्टिफिकेट जारी होने की तारीख 30 अप्रैल 2026 या इससे पहले की होनी चाहिए।

ट्रेड फाइनेंस में सुपरवाइजरी या आधिकारिक भूमिका के तौर पर किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना भी अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा कम से कम 23 साल और अधिकतम 32 साल है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा, जो कल 100 अंकों का होगा। आवेदन में दर्ज की गई किए गए योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कॉल लेटर ईमेल के जरिए या आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी।

नियुक्ति के बाद प्रोबेशन पीरियड 6 महीने का होगा। वहीं पे स्केल कम से कम 64820 रुपये और अधिकतम से लेकर 93,960 रुपये होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को DA, HRA, प्रोविडेंट फंड, कंट्रीब्यूटरी पेंशन फंड, मेडिकल फैसिलिटी समेत विभिन्न सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews