स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, 2050 पदों पर निकली भर्ती, 18 फरवरी तक भरें फॉर्म

एसबीआई ने दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। ग्रेजुएट के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?  
SBI Recruitment 2026

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती (SBI Recruitment 2026) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन एसबीआई ने जारी कर दिया है। फॉर्म भरने से पहले इसे पढ़ने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया 29 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 2050 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी और राज्य- केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है। अमरावती सर्कल में 97, बेंगलुरु में 200, भोपाल में 97, भुवनेश्वर में 80, चंडीगढ़ में 103, चेन्नई में 165, गांधीनगर में 194, गुवाहाटी में 68, हैदराबाद में 800, जयपुर में 103, कोलकाता में 200, लखनऊ में 200, महाराष्ट्र में 194, मुंबई में मेट्रो में 143, नई दिल्ली में 76 और तिरुवनंतपुरम में 50 पद खाली हैं। जनरल के लिए 852, ईडब्ल्यूएस के लिए 200, ओबीसी के लिए 587, एसटी के लिए 148 और एससी के लिए 303 पद खाली हैं।

इतनी है फीस

आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 साल और PwD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।  उम्मीदवारों के पास कमर्शियल बैंक या ग्रामीण बैंकों में ऑफिसर के तौर पर 2 वर्ष का वर्किंग एक्सपीरियंस होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल होंगे। पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा का होगा। इसके बाद इंटरव्यू और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित होगी। इसकी को अवधि कुल 2 घंटे होगी। प्रश्न पत्र चार सेक्शन बंटा होगा।  कुल अंक 120 होगा। प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय दिया जाएगा।

इंग्लिश लैंग्वेज से संबंधित 30, बैंकिंग नॉलेज से संबंधित 40, जनरल अवेयरनेस/ इकोनामिक से संबंधित 30 और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसके अलावा 30 मिनट का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट आयोजित किया जाएगा। अगला चरण इंटरव्यू का होगा, जो कल 50 अंक का होगा। चयनित उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होने की अनुमति होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews