SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 105 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 65 साल, बिना परीक्षा इंटरव्यू से चयन, जानें डिटेल्स

SBI Retired Officers Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक ने रिटायर्ड बैंक अधिकारियों के लिए 'रिजॉल्वर' (Resolver) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन अधिकारियों का मुख्य कार्य ग्राहकों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना होगा।
SBI Recruitment 2026

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वर्ष 2026-27 के लिए रिजॉल्वर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 105 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ​आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। ​आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई 2026 निर्धारित की गई है।

​इच्छुक और पात्र उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्तियां संविदा आधार पर की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करने और बैंकिंग सेवाओं में सुधार की जिम्मेदारी दी जाएगी। खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी और चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

SBI Retired Officers Recruitment 2026

कुल पद: 105

पदों का विवरण

  • ​नई दिल्ली: 15 पद
  • ​लखनऊ: 13 पद
  • ​पटना: 10 पद
  • ​भोपाल: 9 पद
  • ​कोलकाता: 7 पद
  • ​जयपुर, गांधीनगर और गुवाहाटी: 6-6 पद
  • ​बाकी पद अन्य सर्कलों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई आदि के लिए आरक्षित हैं।

​शैक्षणिक योग्यता: एसबीआई या इसके सहयोगी बैंकों से MMGS-II, MMGS-III या SMGS-IV ग्रेड के अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त (Retired) हुए हैं। 31 मार्च 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई या लंबित कानूनी मामले वाले उम्मीदवार इस प्रक्रिया से बाहर रखे जाएंगे।
​
आयु सीमा: 31 मार्च 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 63 वर्ष होनी चाहिए।

​सैलरी: रिटायरमेंट के समय के ग्रेड के अनुसार 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच मासिक मानदेय (Remuneration) दिया जाएगा। किसी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता या भविष्य निधि (PF) जैसी सुविधाएं प्रदान नहीं की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया: किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन अनुभव, सेवा रिकॉर्ड और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित होगा, जो कुल 100 अंकों का होगा। चयन के लिए बैंक द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। नियुक्ति  एक वर्ष के लिए की जाएगी, जिसे बैंक की आवश्यकता और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 3 वर्षों तक या 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक बढ़ाया जा सकता है।

SBI JOB: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • वहां Careers या Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें। फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

SBI Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews