SBI Recruitment 2025 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली है 2600 पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा-योग्यता डिटेल्स

SBI CBO भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 36,000 रुपये बेसिक सैलरी के साथ अन्य भत्ते मिलेंगे।
SBI RECRUITMENT

SBI Recruitment : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2600 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 9 मई  से शुरू हो चुकी है।इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री, साथ ही संबंधित क्षेत्र में बैंकिंग अनुभव की आवश्यकता होगी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे।इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी।

SBI CBO Recruitment 2025

कुल पद : 2600

पदों का विवरण:

  • उत्तर प्रदेश 280
  • दिल्ली/उत्तराखंड/हरियाणा/उत्तर प्रदेश 30
  • मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ 200
  • राजस्थान 201
  • ओडिशा 100
  • तेलंगाना 230
  • वेस्ट बंगाल/सिक्किम/ अंडमान एंड निकोबार 150
  • महाराष्ट्र/गोवा 350
  • असम/दादरा और नागर हवेली/दमन और दीव 240
  • आंध्र प्रदेश 180
  • कर्नाटक 250
  • जम्मू और कश्मीर/लद्दाख/हिमाचल प्रदेश/हरियाणा/पंजाब 80
  • तमिलनाडु/पुदुचेरी 120
  • केरल/लक्षद्वीप 90

 आयु सीमा : न्यूनतम उम्र 21 से कम नहीं और अधिकतम उम्र 30 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थियों का जन्म 30 अप्रैल 2004 के बाद और 1 मई 1995 से पहले का नही होना चाहए। आयुसीमा 20 अप्रैल 2024 के आधार पर काउंट होगी। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।

पात्रता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक यानी ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए या कोई समकक्ष प्राप्त की हो। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टेड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।  कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव (बैंकिंग सेक्टर में) आवश्यक है। स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य  है।

आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क । एससी, एसटी और पीएच वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं । शुल्क का भुगतान उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन मोड से कर सकते हैं।

सैलरी: शुरूआती बेसिक पे 48,480 रुपये मिलेगी। इसका स्केल 48480 से 85920 रुपये तक होगा। एचआरए/डीए/ पीएफ आदि अकाउंस भी मिलेंगे, जिससे सैलरी और बढ़कर मिलेगी।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन जुलाई 2025 में किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
  • होमपेज पर “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें
  • एसबीआई सीबीओ 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ रजिस्टर करें
  • अपनी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें – स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फ़ॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि पृष्ठ को सहेजें
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews