स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 90 से अधिक पदों पर भर्ती, 21 नवंबर तक करें आवेदन, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, जानें डीटेल

NHPC Recruitment

SBI Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (State Bank Of India Vacancy) ने रिजॉल्वर पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

रिक्त पदों की संख्या कुल 94 है। भोपाल में 6, बेंगलुरु में 6, अमरावती में 3, अहमदाबाद में 4, चेन्नई में 5, दिल्ली में 13, जयपुर में 9, हैदराबाद में 4, कोलकाता में 6, लखनऊ में 9, महाराष्ट्र में 6, गुवाहाटी में दो, मुंबई मेट्रो में तीन, पटना में 7 और तिरुवंतपुरम में दो पद रिक्त हैं।

पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 60 वर्ष है। एसबीआई के रिटायर्ड अफसर ही इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी एजुकेशनल क्वालीफिकेशन निर्धारित नहीं की गई है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू, शॉर्ट लिस्टिंग और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। रिटायर्ड ऑफिसर्स के ग्रेड एमएमजीएस II और एमएमजीएस III को 40,000 रुपये और एसएमजीएस-4 को 45,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए कोई भी एप्लीकेशन फीस का भुगतान नहीं करना होगा।। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • अब “Apply Button” पर क्लिक करें।
  • इन्स्ट्रक्शन को पढ़ें और एप्लीकेशन फ़ॉर्म को भरें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और इसे डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews