स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बंपर पदों पर हो रही भर्ती, यहां जानें योग्यता और आयु सीमा

sarkari jobs

SBI Recruitment: सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं युवा उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हजारों पदों पर एक साथ भर्ती निकाली है। इन पदों पर उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा क्योंकि आवेदन की तारीख नजदीक आ चुकी है।

इतने पदों पर भर्ती

एसबीआई की ओर से 8238 पदों पर भर्ती निकाली गई है। 3515 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है। 1284 एससी वर्ग के लिए और 748 पद एसटी कैटेगरी के लिए निकाले गए हैं। 1919 पद ओबीसी और 817 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के हैं।

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना जरूरी है। जो लोग फाइनल ईयर में है वह भी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इन अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।

जरूरी तारीख

जो अभ्यर्थी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाले गए इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक हैं। उन्हें 7 दिसंबर 2023 तक इसके लिए आवेदन जमा करने होंगे। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा के जरिए किया जाने वाला है। यह परीक्षा 100 नंबर की होगी, जिसमें पास होने वाली उम्मीदवारों को आगे जाकर 200 नंबरों की मेंस एग्जाम भी देनी होगी। प्रीलिम्स में एक घंटा जबकि मेंस एग्जाम में 2 घंटा 40 मिनट का समय पेपर सॉल्व करने कर लिए दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews