SBI SO Recruitment: बैंक में निकली 665 पदों पर नई भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, जानें आयु-पात्रता

SBI SO Recruitment: बैंक में निकली 665 पदों पर नई भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, जानें आयु-पात्रता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती के नोटिफिकेशन (SBI SO Recruitment) जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक कुल 665 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर होगी। इस लिस्ट में डेप्यूटी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर स्पेशल एग्ज़ेक्यटिव, मैनेजर, डेप्यूटी मैनेजर, सेंट्रल ऑपरेशन टीम, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर, रीलैशन्शिप मैनेजर, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर रीजनल हेस और सिस्टम ऑफिसर समेत कई अन्य पद शामिल हैं।

यह भी पढ़े… CBSE Exam 2022-23 : बोर्ड ने जारी किया महत्वपूर्ण आदेश, 9वीं-12वीं छात्रों के LOC-रजिस्ट्रेशन पर बड़ी अपडेट

आवेदन प्रक्रिया आज यानि 31 अगस्त 2022 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार ऑनलाइन 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसका आयोजन 8 अक्टूबर को हो सकता है। रिपोर्ट की माने तो परीक्षा के 1 अक्टूबर को ऐड्मिट कार्ड जारी होंगे।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। वहीं आयु सीमा की बात करें तो विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा भी अलग निर्धारित की गई है। मैनेजर, डेप्यूटी मैनेजर, कस्टमर रिलेशनशीप एग्ज़ेक्यूटिव, रिलेशनशिप मैनेजर के किए अधिकतम आयु सीमा 35 साल है। रिलेशनशिप मैनेजर (टीम लीड), सेंट्रल ऑपरेशन टीम सपोर्ट, डेवलपमेंट मैनेजर के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 40 साल है। एएम के लिए 32, रिजनल हेड के लिए 50 साल, सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए 38 साल है।

आवेदन

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडबल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के मुक्त किया गया है। योग्यता, आयु और अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन एक बार जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews