Scholarship 2024 : अब आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की नहीं छूटेगी पढ़ाई, मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें अंतिम तिथि

इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत भारत और अफ्रीकी देशों के छात्रों को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
scholarship

demo pic

Scholarship 2024 : यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम यूनाइटेड किंगडम में एस्टन यूनिवर्सिटी द्वारा भारत और अफ्रीकी देशों के छात्रों को दी जा रही है। यह उन मेधावी स्टूडेंट्स के लिए योग्यता-आधारित छात्रवृत्ति है, जो विशिष्ट क्षेत्रों में मास्टर डिग्री हासिल करना चाहते हैं। यह छात्रवृत्ति एलन और नेस्टा फर्ग्यूसन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समर्थित है।

योग्यता

आवेदन के लिए भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। चयन के लिए चुनिंदा विषयों में मास्टर्स डिग्री होना आवश्यक है। अन्य योग्यता के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है। क्या मिलेगाः चयनित छात्रों को £10,500 (11.12 लाख रुपए) का छात्रवृत्ति अनुदान प्रदान किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews