Scholarship 2024 : इस स्कॉलरशिप की मदद से महिला विद्यार्थियाें पर कम होगा पढ़ाई का बोझ, जानें अंतिम तिथि

Scholarship

Scholarship 2024 : यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम यूके स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ केंट द्वारा पेश किया जा रहा है। इंडिया वुमेन इन लीडरशिप स्कॉलरशिप 2024 के तहत उन महिला छात्रों को आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा, जो यूनिवर्सिटी में पीजी की पढ़ाई करना चाहती हैं।

योग्यता

भारत की मूल निवासी महिला छात्राएं आवेदन की पात्र मानी गई हैं। आवेदकों का निर्धारित समय सीमा तक फुलटाइम मास्टर्स डिग्री कोर्स में एडमिशन मिलना आवश्यक है।

क्या मिलेगा

चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए निर्धारित ट्यूशन फीस का 50% हिस्सा स्कॉलरशिप के तौर पर दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तारीख:

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews