सरकारी नौकरी: ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, सुप्रीम कोर्ट ने निकाली 241 पदों पर भर्ती, 8 मार्च तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल 

सुप्रीम कोर्ट ने 241 पदों के लिए एप्लीकेशन पोर्टल ओपन कर दिया है। किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें नियुक्ति के बाद कितना वेतन मिलेगा और कैसे फॉर्म भरें?
Supreme Court Recruitment 2024

सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (SCI Recruitment 2025 Notification) जारी कर दिया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 8 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sci.gov.in/ पर “Recruitment” सेक्शन में जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 241 है। आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। अन्य उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

क्या है पात्रता?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, कॉलेज या संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर ऑपरेशन का ज्ञान भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 20 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा, ऑब्जेक्टिव टाइप कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट के आधार पर होगा।  लिखित परीक्षा और ऑब्जेक्टिव टाइप कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट में चयनित उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा। नियुक्ति के बाद लेवल 6 (पे मैट्रिक्स) के तहत बेसिक पे 35400 रुपये प्रति माह मिलेगा। वहीं एचआरए और अलाउंस के साथ हर महीने 72,040 रुपये वेतन मिलेगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना देखने की जानकारी सलाह दी जाती है।

आधिकारिक अधिसूचना 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews