Sarkari Naukari: शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में निकली 48 पदों पर भर्ती, 1 लाख रुपये तक की सैलरी, जानें

Sarkari Naukari: शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में निकली 48 पदों पर भर्ती, 1 लाख रुपये तक की सैलरी, जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक कुल 48 पद रिक्त हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति असिस्टेंट मैनेजर के पद पर होगी। फाइनैन्स, लॉ, मैनेजमेंट, सिक्युरिटी, सिविल इंजीनियरिंग और सीएस के क्षेत्र में असिस्टेंट मैनेजर की जरूरत है। आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 16 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… iQOO 10 Pro हुआ लॉन्च, सिर्फ 12 मिनट में हो जाएगा 100% चार्ज, आकर्षक डिजाइन और फीचर्स, जानें कीमत

सैलरी और योग्यता

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 तक की सैलरी की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी आपको ऑफिशियल नोटिफीकेशन में मिल जाएगी।

यह भी पढ़े… शाहिद कपूर ने पहली बार मिलाया इस Producer से हाथ, एक अनोखी लव स्टोरी में आएंगे नजर, जानें

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और फाइनल सिलेक्शन प्रोसेस के आधार पर होगा। आवेदन करने के निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 27 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। आवेदन करने के जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडबल्यूडी के उम्मीदवारों को केवल 100 रुपये का भुगतान करने की जरूरत होगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews