Sarkari Naukri: कृषि सेवा परीक्षा के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

HPSC PGT Vacancy

UPPSC Agriculture Services Recruitment 2024: एग्रीकल्चर फील्ड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की तरफ से कृषि सेवा परीक्षा के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

शॉर्ट नोटिफिकेशन के आधार पर कृषि सेवा परीक्षा के अंतर्गत कृषि अधिकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2024 से शुरू हो जाएगी। वहीं आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 10 मई 2024 निर्धारित की गई है। जबकि आवेदन करते समय होने वाली गलतियों को सुधारने के लिए अंतिम तारीख 16 मई 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 268

शैक्षणिक योग्यता

शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक कृषि सेवा परीक्षा के अंतर्गत अभी शैक्षणिक योग्यता की डिटेल्स नहीं दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार फुल डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर करते रहें।

आयु-पात्रता

कृषि सेवा परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। वहीं इन पदों पर आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने का प्रावधान किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews