सरकारी नौकरी: SJVN लिमिटेड ने निकाली 114 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख रुपये वेतन, 18 मई तक करें आवेदन, यहाँ जानें डिटेल 

एसजेवीएन लिमिटेड ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुछ दिनों में एप्लीकेशन प्रोसेस भी शुरू होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
SJVN Recruitment 2025

सतलुज जल विद्युत निगम ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती (SJVN Recruitment 2025) निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 18 मई 2025 शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट sjvn.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे। वैकेंसी को लेकर एसजेवीएन ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है, आवेदन से पहले इसे पढ़ने की सलाह कैंडिडेट्स को दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 114 है। सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए 30, इलेक्ट्रिकल के लिए 15 और मैकेनिक के लिए 15 वैकेंसी है। एचआर के लिए 7, पर्यावरण क्षेत्र के लिए 7 जियोलॉजी के लिए 7, आईटी के लिए 6, फाइनेंस में 20 और लॉ में 7 पद खाली हैं।

ऐसे होगा सिलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सीबीटी एग्जाम का वैटेज 75% होगा, पास होने वाले उम्मीदवार ही ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे। इसकी 2 घंटे की होगी। 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें 120 टेक्निकल और 30 जनरल एबिलिटी से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।  प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा।  किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जनरल के लिए कट ऑफ 50% और एसटी/एससी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 40% कट-ऑफ होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। फाइनेंस के लिए सीए/आईसीडब्ल्यूए-सीएमए/एमबीए की डिग्री चाहिए। लॉ एग्जिक्यूटिव ट्रेनी लिए तीन या पांच साल का एलएलबी होना जरूरी है। पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?

नियुक्ति के बाद  ट्रेनिंग के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 50,000 रुपये से लेकर 1 लाख 60 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वेतन में तीन प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसके अलावा एचआरए, पीएएफ, मेडिकल और अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews