जल्दी ही आएंगे EIL में भर्ती के notification , जाने कैसे करें आवेदन …

HPSC

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । इस साल  इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड ( EIL ) , दिल्ली बहुत जल्द मैनेजमेंट ट्रेनिंग के पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है । बता दें कि पदों पर नियुक्ति GATE -2022 के तहत की जाएगी।  सूत्रों के मुताबिक एआईएल के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली है और आवेदन करने की आखिरी तिथि 14 मार्च 2022 तक निर्धारित होगी ।

यह भी पढ़े … UPSC CISF AC LDCE 2021 :- यूपीएससी ने जारी किये LDCE परीक्षा के answer key , जाने कैसे करें डाउनलोड

कुल रिक्त पदों की संख्या 75 है,  जिसके लिए केमिकल , मैकेनिकल,  सिविल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन क्षेत्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं । उम्मीदवारों को गेट 2022 में मिले अंकों के आधार पर चुना जाएगा। जिसमें से 6 पद केमिकल, पांच मैकेनिकल , सात  सिविल , 13 इलेक्ट्रिकल और 9 इंस्ट्रूमेंटेशन क्षेत्र में है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास B. E /B. Tech कि डिग्री होना अनिवार्य होगा और गेट 2022 की परीक्षा में शामिल होना भी अनिवार्य होगा।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले EIL के ऑफिशियल वेबसाइट engineersindia.com जाए । पेज पर career  सेक्शन दिखाई देगा , उस पर जाकर अप्लाई पर क्लिक करें , जिसके बाद एक नया टैब ओपन होगा और application link पर क्लिक करना होगा । एप्लीकेशन करने के लिए सारे डिटेल्स को भरना अनिवार्य होगा । जिसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भी भविष्य के लिए निकाल कर रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews