SPMCIL Recruitment 2022: टेक्नीशियन के लिए खुशखबरी! SPMCIL में भर्ती के लिए आवेदन करने में ना करें देरी

SPMCIL Recruitment 2022: टेक्नीशियन के लिए खुशखबरी! SPMCIL में भर्ती के लिए आवेदन करने में ना करें देरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  सिक्युरिटी प्रिंटिंग एण्ड मिनटींग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Security printing and minting corporation of India limited) ने SPMCIL भर्ती 2022  के नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किए हैं । जिसके मुताबिक बैंक नोट प्रेस, देवास यूनिट में जूनियर टेक्नीशियन, सहित जूनियर असिस्टेंट और सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर वैकेंसी है। आवेदन 26 फरवरी से शुरू हो चुके हैं, तो वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मार्च 2022 तक है। जूनियर टेक्नीशियन के पद पर 11 वैकेंसी है। आवेदन करने के उम्मीदवार बैंक नोट प्रेस के ऑफिशियल वेबसाईट पर जा सकते हैं: https://bnpdewas.spmcil.com/

यह भी पढ़े… SJVN Recruitment 2022: फ्रेशर्स के लिए खुशखबरी! स्टीपेंड सहित एक साल के लिए ट्रेनिंग का सुनहरा मौका

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित सीमा 25 वर्ष है। उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। एसपीएमसीआईएल जूनियर टेक्नीशियन के पद पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को ₹600 एप्लीकेशन फीस  का भुगतान करना पड़ेगा, तो वही एसटी /एससी /पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को केवल ₹200 का भुगतान करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े … BEL Recruitment 2022 : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को चाहिए इंजीनियर, जल्दी करें आवेदन

जूनियर टेक्नीशियन के पद के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन है: डाईस्टफ टेक्नोलॉजी / पेंट टेक्नोलॉजी / सरफेस कोटिंग टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग इंक टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग ट्रेड में पूर्णकालिक आईटीआई सर्टिफिकेट। लिथो ऑफसेट मशीन माइंडर, लेटर प्रेस मशीन माइंडर, ऑफसेट प्रिंटिंग। प्लेटमेकिंग, इलेक्ट्रोप्लेटिंग, जूनियर टेक्निशियन फुल टाइम आईटीआई कोर्स इन प्लेटमेकर-कम-इंपोसिटर, हैंड कंपोजिंग/इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स ने डिग्री। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते है:SPMCIL-Junior-Technician-Recruitment-2022-Notification

बता दें कि, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, जुनियर बुलियन असिस्टेंट, इंग्रेवर, जुनियर टेक्नीशियन के पद पर कुल 15 वैकेंसी है। जिसके लिए आवेदन करने की तारिख 1 मार्च 2022 तक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews