SSC 2022: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने रद्द की यह वैकेंसी, जानें नई अपडेट

SSC Recruitment 2025

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।कर्मचारी चयन आयोग (SSC Staff Selection Commission) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। SSC ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 9 के तहत आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा (SSC Selection Post Phase 9 2022) रद्द कल दी है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सिलेक्शन पोस्ट फेज 9 के तहत आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में कंजर्वेशन असिस्टेंट पदों पर अधिसूचित वैकेंसी को रद्द कर दिया गया है। जल्द ही इसकी नई डेट जारी की जाएगी।

यह भी पढ़े.. रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 14 फरवरी से मिलेगी ये खास सुविधा, ऐसे होगा लाभ

आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टाफ सेलेक्शन कमीट (SSC Recruitment 2022) ने पोस्ट फेज 9 के तहत आयोजित होने वाली 1 भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है।इसमें 2 पदों पर भर्ती होनी थी। आयोग ने इस परीक्षा को रद्द करने के पीछे का कारण प्रशासनिक बताया है। पोस्ट फेज 9 के तहत आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में कंजर्वेशन असिस्टेंट के पदों पर अधिसूचित भत्ती को रद्द कर दिया गया है।

इससे पहले एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 9 (SSC Selection Post 2022) के तहत कोयला मंत्रालय में लीगल असिस्टेंट एवं जबलपुर में मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट पदों की भर्ती रद्द की गई थी। आयोग ने पोस्ट फेज 9 भर्ती के तहत केंद्र सरकार के 271 विभागों में कुल 3261 पदों पर भर्ती (SSC Selection Post Phase 9 2022) के लिए आवेदन मंगाए थे और आवेदन करने के लिए 25 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया था। कुल 3261 पदों में से मल्टी टास्किंग स्टाफ के 400, रिसर्च असिस्टेंट के 146, जूनियर ज्योग्राफिकल असिस्टेंट के 62 समेत कई अन्य पद शामिल हैं।

यह भी पढ़े.. SSC CHSL 2022: इन पदों पर बंपर भर्तियां, 81000 तक सैलरी, जानें आयु-पात्रता और नियम

वही 28 फरवरी को मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का रिजल्ट जारी होगा।इसके लिए अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। वही आयोग ने विभिनन्न परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया है, इसके मुताबिक जीडी कॉन्स्टेबल 25271 पदों पर भर्ती का रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews