SSC ASO LDCE Notification: 341 पदों पर होगी भर्ती, 16 जुलाई तक करें आवेदन, नोटिफिकेशन जारी, देखें डिटेल्स

कर्मचारी चयन आयोग ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन-2025 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) / असिस्टेंट ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 16 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपने विभाग के माध्यम से आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग को भेजने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 है। दूरदराज के क्षेत्रों जैसे अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में तैनात कर्मचारियों के लिए हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस विभागीय परीक्षा के माध्यम से कुल 341 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह विभागीय परीक्षा केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) और विदेश मंत्रालय (कैडर सेल) में पदों पर भरने के लिए होगी।

SSC ASO LDCE Recruitment Details

संगठन का नाम: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

परीक्षा का नाम: सहायक अनुभाग अधिकारी/सहायक ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025

पद का नाम: सहायक अनुभाग अधिकारी/सहायक

कुल पद: 341

पदों का विवरण

  • सेंट्रल सचिवालय सेवा (CSS) के लिए 318 पद
  • विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट ग्रेड के लिए 23 पद

सैलरी: चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 7 के तहत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये का वेतनमान और नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते मिलेंगे।
​योग्यता: उम्मीदवार का संबंधित विभाग में अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) या उच्चतर ग्रेड में होना अनिवार्य है। साथ ही 1 जुलाई 2025 तक कम से कम 6 वर्ष की नियमित और स्वीकृत सेवा पूरी होनी आवश्यक है।

कब होगी परीक्षा: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन अगस्त 2026 में किया जाना संभावित है, और इसके परीक्षा केंद्र विशेष रूप से केवल दिल्ली-NCR क्षेत्र में ही बनाए जाएंगे।

परीक्षा का पैटर्न

एसएससी एएसओ भर्ती की चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों पर आधारित होगी-

  • भाग-1 – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), 150-150 अंकों के 2 ऑब्जेक्टिव (MCQ) पेपर , 3-3 घंटे का समय।
  • भाग-2 – सर्विस रिकॉर्ड का मूल्यांकन (APAR) – 100 अंक, लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों के सर्विस रिकॉर्ड (APAR) का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट दोनों भागों के अंकों (कुल 400 अंक) को मिलाकर तैयार की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 25 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 25 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे)
  • हार्ड कॉपी जमा करना (सामान्य): 23 जुलाई 2026
  • हार्ड कॉपी जमा करना (A&N, लक्षद्वीप और विदेश): 30 जुलाई 2026
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा: अगस्त 2026 (संभावित)

SSC ASO LDCE Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews