उम्मीदवार ध्यान दें! इस दिन होगी SSC CGL टियर-1 परीक्षा, नया शेड्यूल जारी 

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वे संशोधित शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। 14 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। 
ssc cgl 2025

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा टियर-1 का संशोधित शेड्यूल (SSC CGL 2025) जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 सितंबर को देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। कई बदलाव भी किए गए हैं। इसके पहले परीक्षा 13 अगस्त से लेकर 30 अगस्त के बीच आयोजित होने वाली थी। एसएससी पोस्ट फेज 13 परीक्षा में हुई तकनीकी गड़बड़ियों और प्रशासनिक समस्याओं के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

सिटी इंटीमेशन स्लिप 7 से 10 दिन पहले जारी हो सकता है। वहीं एडमिट कार्ड 2 से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अब तक कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर के विभिन्न मंत्रालय और विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर होगी।

एसएससी करेगा कई बदलाव

  • इस बार परीक्षा का आयोजन मल्टीप्ल सेशन में नहीं बल्कि सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा।
  • एसएससी चेयरमैन एस गोपाल कृष्णन के मुताबिक छात्रों घर से 100 किलोमीटर की भीतर ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। ताकि उन्हें एग्जाम के लिए तंबी यात्रा न करनी पड़े।
  • आयोग अब 4 एजेंसी मॉडल को अपनाएगा। पेपर सेटिंग, एग्जाम इंफ्रास्ट्रक्चर और डिलीवरी के जिम्मेदारी अलग-अलग पार्टनर्स के बीच विभाजित होगी। ताकि किसी एक वेंडर पर निर्भर ना होना पड़े।
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत एसएससी ने “OWN Scribe” सुविधा खत्म करने का ऐलान भी किया है। अब ऐसे उम्मीद जो लिखने में सक्षम नहीं होंगे, उन्हें आयोग स्क्राइब प्रदान करेगा।

एग्जाम पैटर्न जान लें 

इस साल कुल 14582 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन टियर-1 और टियर-2 परीक्षा के आधार पर होगा। स्टेज-1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती की जाएगी। जनरल इंटेलिजेंस से 25, जनरल अवेयरनेस से 25, क्वांटिटी एप्टिट्यूड से 25 और इंग्लिश कंप्रीहेंशन से संबंधित 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चयनित उम्मीदवार टियर-2 एग्जाम में शामिल हो पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews