SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, इन स्टेप्स को करें फॉलो

एसएससी सीजीएल टियर-2 को लेकर स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने नोटिस जारी किया है। एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं। एग्जाम 18 जनवरी से शुरू होंगे। आइए जानें उम्मीदवार कैसे हॉल टिकट डाउनलोड करें?
ssc cgl

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हुआ। कर्मचारी चयन आयोग ने प्रवेश पत्र  जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट की तारीख को आयोग ने अहम नोटिस भी जारी किया है। जिसमें एडमिट कार्ड का सैंपल साझा किया गया है। प्रवेश पत्र के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। साथ में वैध फोटो आईडी प्रूफ जरूर रखें।

एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 जनवरी को देशभर के विभिन्न शहरों में होने वाला है। कुल 17727 पदों पर भर्ती होने वाली।

एडमिट में कौन-सी जानकारी उल्लेखित? (SSC CGL Tier 2 Admit Card)

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का पता, सेंटर कोड और परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस उपलब्ध होती है। नोटिस में आयोग ने कहा, “परीक्षा की तारीख एडमिट कार्ड के ऊपरी कोने में दी गई है। तारीख और समय के साथ-साथ परीक्षा स्थल का उल्लेख उम्मीदवार के एड्रेस के ठीक नीचे वाले कॉलम में किया गया है। संपर्क नंबर और क्षेत्रीय कार्यालय के ईमेल के दिशानिर्देश दिए गए हैं।”

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर लॉग इन/रजिस्टर टैब पर क्लिक करें।
  • यूजरनेम/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews