SSC CGL 2025: फाइनल वैकेंसी चार्ट जारी, 15 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, 9 मार्च से खुलेगी ऑप्शन-कम प्रेफरेंस विंडो

SSC CGL 2025 Vacancy: एसएससी ने सीजीएल 2025 भर्ती के लिए फाइनल वैकेंसी चार्ट जारी किया है, जिसके चलते कुल 15,130 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए 9 से 12 मार्च तक ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस विंडो खुलेगी।
ssc

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGLE 2025) के लिए अंतिम भर्ती चार्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 15,130 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। शुरुआत में जब जून 2025 में नोटिफिकेशन जारी हुआ था, तब यह संख्या लगभग 14,582 थी लेकिन 7 मार्च 2026 को जारी नए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

खास बात ये है कि इस बार की भर्ती में ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ के कई महत्वपूर्ण पदों को शामिल किया गया है। बता दें कि यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में की जाएगी।

अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित पद

  • अनारक्षित वर्ग के लिए 6,464 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 3,834 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2,223 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1,134 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1,475 पद

9 से 12 मार्च तक ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस भरने का मौका

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर-2 रिजल्ट 2025 जारी होने से पहले सभी उम्मीदवारों को अपनी पोस्ट की प्राथमिकता (Preference) ऑनलाइन भरनी होगी। उम्मीदवारों को 9 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच अपने पसंदीदा पदों और विभागों का ऑनलाइन विकल्प (Post Preference) भरना होगा। लिंक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध होगी। लॉगिन करने के बाद ‘My Application’ टैब में प्रेफरेंस भरने की सुविधा उपलब्ध होगी। ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस विंडो 12 मार्च शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।

इन बातों का रखें ध्यान

  • एसएससी के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि एक बार विकल्प जमा करने के बाद उसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
  • उम्मीदवार प्रेफरेंस फॉर्म भरने से पहले यह तय कर लें कि वे जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए जरूरी शारीरिक (Physical) और मेडिकल मानकों को पूरा करते हों।
  • डॉक्यूमेंट्स के वैरीफिकेशन के दौरान अगर कोई जानकारी गलत पाई जाती है या कागजात अधूरे होते हैं, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  •  पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांग) उम्मीदवारों को केवल उन्हीं पदों के लिए प्रेफरेंस भरनी चाहिए जो उनकी दिव्यांगता के अनुसार उपयुक्त घोषित किए गए हैं।
  • यदि कोई पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार ऐसे पद के लिए चुन लिया जाता है जो उसकी दिव्यांगता के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है, तो संबंधित विभाग द्वारा उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

SSC CGL 2025 Final Vacancy Chart

SSC CGL Notification

ssc cgl 2025

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews