SSC CGL 2026: 12,256 पदों के लिए 30 लाख से ज्यादा आवेदन, 1 जुलाई से खुलेगी करेक्शन विंडो, जानें परीक्षा पैटर्न

SSC CGL 2026:आयोग ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए पहली बार सेक्शनल टाइमिंग लागू की है और आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया भी 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है।
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया के विस्तार के बाद अब सुधार की तारीखों को बदलाव किया गया है, साथ ही इस बार परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट में भी परिवर्तन किया है। पहली बार सेक्शनल टाइमिंग लागू की गई है

​कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो गई है, वे अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
​करेक्शन विंडो 1 जुलाई 2026 से 3 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक) खुली रहेगी। (पहले यह जून के अंत में प्रस्तावित थी)। इसके लिए निर्धारित शुल्क ऑनलाइन चुकाना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

​क्या बदल सकते हैं:

उम्मीदवार अपने नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, फोटो, सिग्नेचर और परीक्षा केंद्र की प्राथमिकताओं जैसी गलतियों को ठीक कर सकते हैं।

​महत्वपूर्ण आगामी तारीखें (Tentative Schedule)

  • टियर-1 परीक्षा: अगस्त – सितंबर 2026
  • ​टियर-2 परीक्षा: दिसंबर 2026

परीक्षा पैटर्न में क्या हुआ है बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 12,256 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 30 लाख 66 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अकेले बिहार से 7 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। औसतन 1 पद के लिए करीब 250 उम्मीदवार।परीक्षा पैटर्न में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव टियर-1 परीक्षा में सेक्शनल टाइमर को लागू करना है। ​नए नियम के तहत, टियर-1 परीक्षा में कुल 4 सेक्शन होते हैं। अब तक छात्रों को पूरे 100 प्रश्नों के लिए कुल 60 मिनट मिलते थे और वे किसी भी सेक्शन पर कभी भी जा सकते थे।

अब प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय तय कर दिया गया है। जैसे ही एक सेक्शन के 15 मिनट समाप्त होंगे, वह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा और अगला सेक्शन स्क्रीन पर आ जाएगा। आप पुराने सेक्शन पर वापस नहीं जा पाएंगे। प्रश्नों की संख्या पहले जैसी रहेगी।  टियर-2 के अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट और अंतिम चयन के बाद संबंधित विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से 15 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा, इसके बाद आवेदक आयोग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

  • ​रीजनिंग (Reasoning): 25 प्रश्न (50 अंक) — समय: 15 मिनट
  • ​सामान्य जागरूकता (GK/GA): 25 प्रश्न (50 अंक) — समय: 15 मिनट
  • ​मैथ्स (Quantitative Aptitude): 25 प्रश्न (50 अंक) — समय: 15 मिनट
  • ​अंग्रेजी (English): 25 प्रश्न (50 अंक) — समय: 15 मिनट
  • ​नेगेटिव मार्किंग: टियर-1 में पहले की तरह ही 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग बनी रहेगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से 15 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा, इसके बाद आवेदक आयोग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-4 से लेवल-7 तक वेतन मिलेगा। वेतनमान 25,500 रुपये से शुरू होकर 1,42,400 रुपये तक जाएगा।

​किन विभाग और पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 12,256 पदों को भरा जाएगा।

  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO): केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS), विदेश मंत्रालय (MEA), और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)।
  • इंस्पेक्टर (Inspector): इनकम टैक्स विभाग (CBDT), सेंट्रल एक्साइज, प्रिवेंटिव ऑफिसर और एग्जामिनर (CBIC)।
  • सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector): सीबीआई (CBI) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)।
  • अन्य पद: असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर (ED), डिविजनल अकाउंटेंट, ऑडिटर, एकाउंटेंट, और टैक्स असिस्टेंट।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews