SSC CGL 2026: नोटिफिकेशन जारी, भरी जायेंगी 12256 वैकेंसी, आवेदन करने की ये है लास्ट डेट

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 22 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
SSC CGL 2026 Exam

SSC CGL 2026 Exam

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2026 (SSC CGL 2026) का नोटिफिकेशन जारी हो गया है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो अभ्यर्थी अब तक इस परीक्षा के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे अब वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून 2026 है।

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2026 की महत्वपूर्ण तारीखों की घोषण कर दी है ये प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो गई है और 1 जुलाई 2026 तक चलेगी, इस दौरान अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे, फ़ीस जमा कर सकेंगे और यदि फॉर्म में कोई सुधार है तो वो भी कर सकेंगे।

12,256 पदों पर की जाएगी भर्ती 

कर्मचारी चयन आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के बीच आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। SSC CGL 2026 के तहत कुल 12,256 रिक्तियों की घोषणा की गई है। आयोग जल्द ही पदवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण जारी करेगा।

SSC CGL 2026 महत्वपूर्ण तारीखें  

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 21 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 जून 2026
  • आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए विंडो ओपन रहने की तारीख 29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक
  • टियर 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तारीख अगस्त – सितम्बर 2026
  • टियर 2 कम्प्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तारीख दिसंबर 2026

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews