SSC CGL 2021: एसएससी सीजीएल की करेक्शन विंडो ओपन, इतना लगेगा शुल्क, जानें लास्ट डेट

SSC Recruitment 2025

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी चयन आयोग (SSC Staff Selection Commission) की कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी एसएससी सीजीएल परीक्षा 2021 (SSC CGL Exam) के लिए आवेदन सुधार सुविधा 28 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है, जो 1 फरवरी 2022 तक चलेगी।उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को ऑनलाइन संपादित / संशोधित कर सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में एक फरवरी के बाद आवेदन पत्र में और सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP News: राज्य शासन ने कुलपति को हटाया, विश्वविद्यालय में धारा 44 लागू, इस्तीफा भी वायरल

खास बात ये है कि उम्मीदवारों को पहली बार एसएससी सीजीएल 2021 (SSC CGL Exam 2021) के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। विंडो के दौरान, एक उम्मीदवार जो अपने आवेदन पत्र में कोई बदलाव करना चाहता है, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (SSC CGL Application Correction) की जानकारी को सही / संशोधित कर सकता है। उम्मीदवार वन टाइम रजिस्ट्रेशन डाटा में भी बदलाव करने में सक्षम होंगे।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, आयुक्त-कलेक्टरों को ये निर्देश जारी

यदि कोई उम्मीदवार अपने अद्यतन आवेदन में भी गलती करता है, तो उसे अपेक्षित सुधार/ संशोधन करने के बाद एक और संशोधित आवेदन जमा करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए अलग से 500 रुपये शुल्क देना होगा। एसएससी सीजीएल 2021 टियर-1 परीक्षा अप्रैल 2022 में होगी और इसके जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में भर्ती की जाएगी।  भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों में रिक्त पड़े ग्रुप-बी और ग्रुप-सी स्तरीय पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज, इंस्पेक्टर प्रिवेंटिव ऑफिसर, इंस्पेक्टर एग्जामिनर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर (सीबीआई), इंस्पेक्टर (डाक विभाग व सेंट्रेल ब्यूरो ऑफिस ऑफ नार्कोटिक्स), असिस्टेंट /सुपरिटेंडेंट, डिविजनल अकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, सीनियर सेक्रेटेरिएड असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू : 23 दिसंबर, 2021
  • एप्लिकेशन विंडो बंद होने की तिथि : 23 जनवरी, 2022
  • आवेदन सुधार विंडो : 28 जनवरी से 01 फरवरी, 2022
  • एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 2021 : अप्रैल 2022
  • SSC CGL टियर-1 परीक्षा 2021 का रिजल्ट: परिणाम तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews