SSC CGL 2025 : डेडलाइन बढ़ी, अब 21 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते है आंसर की पर आपत्ति, जानें पूरी प्रक्रिया

उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी डिटेल्स से वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और किसी उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित समय सीमा के अंदर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
ssc cgl 2025

SSC CGL Answer Key 2025 : कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल सीजीएल टियर-1 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है । अब उम्मीदवार 21 अक्तूबर सुबह 11 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते है। इससे पहले अंतिम तारीख 19 अक्तूबर 2025 रात 9 बजे तक तय थी। जो उम्मीदवार संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) की टियर-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते है। आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर कहा यह निर्णय लिया गया है कि अस्थायी उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा अब 21.10.2025 (सुबह 11:00 बजे) तक उपलब्ध रहेगी। नोटिस दिनांक 16.10.2025 में उल्लिखित अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।

14 हजार से ज्यादा पदों पर होना है भर्ती

एसएससी सीजीएल 2025 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कुल 14582 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम में मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स 30%, OBC और EWS कैंडिडेट्स के लिए 25% निर्धारित है। अन्य श्रेणियों के लिए टियर 1 में सफल होने के लिए कम से कम 20 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है। टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। टियर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थी आगे की चयन प्रक्रिया डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन आदि में शामिल होंगे।

SSC CGL 2025 : आंसर-की कैसे करें चेक

  • स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर ऊपर दिए गए मेन्यू बार में ‘Answer Key’ टैब पर क्लिक करें।
  • Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidate’s Response Sheet से संबंधित नोटिस या लिंक सर्च करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा और आपको लॉग इन कर अपना रोल नंबर और पासवर्ड (जो आपके एडमिट कार्ड पर दर्ज है) एंटर करें।
  • डिटेल्स सबमिट करने के बाद, आपकी शिफ्ट के अनुसार आंसर-की और आपके द्वारा दिए गए उत्तरों वाली रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर चेक कर लें।
  • फ्यूचर रेफरेंस के लिए PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें।
  • आंसर-की का इस्तेमाल करके आप अपने सही और गलत उत्तरों की संख्या गिनकर अपने अनुमानित (Tentative) स्कोर की गणना कर सकते हैं।
  • SSC CGL Tier-1 परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते हैं और हर गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग (नकारात्मक अंकन) होती है।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Extension_Writeup_CGLE_2025_Tier_I_Answer%20Key17102025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews