SSC CGL 2025 : कब आएगा एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम का रिजल्ट ? जानें अपडेट, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल होने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए यानी सीजीएल की मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
ssc cgl 2025

SSC CGL Tier-1 2025 : कर्मचारी चयन आयोग ने 12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर को सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था और परीक्षा में करीब 13.5 लाख ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट इंतजार है। संभावना है कि आयोग सीजीएल टियर 1 परीक्षा का परिणाम नवंबर के दूसरे सप्ताह तक जारी कर सकता है। हालांकि अभी अधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिये अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट PDF में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और अलग-अलग स्कोरकार्ड कैसे एक्सेस की डिटेल्स होंगी।

रिजल्ट के साथ जारी होंगे कट-ऑफ मार्क्स ?

कर्मचारी चयन आयोग रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा।ये कट-ऑफ अलग-अलग कैटेगरी – UR, OBC, SC, ST, और EWS के लिए अलग-अलग होंगी।जो उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा में सफल होंगे, वे टियर 2 परीक्षा के लिए एलिजिबल माने जाएंगे।टियर 2 परीक्षा में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएं। फाइनल मेरिट लिस्ट टियर 1 और टियर 2 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी।इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पोस्ट प्रेफरेंस प्रक्रिया होगी।एसएससी सीजीएल 2025 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कुल 14582 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

SSC CGL Result 2025 डाउनलोड का स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को एंटर करके लॉगिन कर लें।
  • रिजल्ट जारी होने के बाद स्क्रीन पर आप SSC CGL Result 2025 देख सकेंगे।
  • नीचे की तरफ डाउनलोड और प्रिंट आउट का ऑप्शन दिखेगा।
  • जो करना चाहते हैं उस पर क्लिक करके आप रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews