अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, जल्द जारी होगा SSC CGL टियर-1 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, जानें डिटेल 

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होगा। 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी।
ssc cgl

SSC CGL 2024: उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणाम जारी कर सकता है। एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणाम जारी कर सकता है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके स्कोर चेक कर पाएंगे। हालांकि अभी तक आयोग ने कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है।

एसएससी कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल टियर-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 9 से 26 सितंबर के बीच आयोजित होगी। 4 अक्टूबर को प्रोविजनल आन्सर-की जारी हुई थी। ऑब्जेक्शन पोर्टल 8 अक्टूबर 2024 तक खुला था। रिजल्ट से पहले फाइनल आन्सर-की जारी होगी। इस साल कुल 17,727 पदों पर भर्ती होनी।

ऐसे चेक पाएंगे रिजल्ट (SSC CGL Tier-1 Result) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर “Result” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट के ऑप्शन को चुनें।
  • रोल नंबर, पासवर्ड और अन्य जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट डाउनलोड करके रख सकते हैं। प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।

एसएससी सीजीएल टियर-1 के लिए क्या होगा कट-ऑफ (Cut Off) 

  • जनरल/अनारक्षित- 30%
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 25%
  • अन्य आरक्षित कैटेगरी- 20%

एसएससी ने जारी किया इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (SSC JSA LDC Result 2024)

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जूनियर सेक्रिटेरिएट असिस्टेंट/लोवर डिवीजन क्लर्क परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews