SSC CGL : जनवरी में होगी एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा , यहां देखें पूरा शेड्यूल, 14582 पदों पर होना है भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2026 की तारीखें जारी कर दी हैं।इसमें 1.39 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। टियर 1 की तरह इस परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
SSC EXAM 2026

SSC CGL Tier 2 Exam 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर-2 परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार टियर-1 परीक्षा में सफल हुए हैं, वे टियर-2 की डेटशीट को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।परीक्षा में 1.39 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे। इनमें से 6196 उम्मीदवारों को जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, 2781 को स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड II और 130418 को अन्य पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

SSC CGL Tier 2 Exam Schedule 2026

  • 18 जनवरी 2026 को गणितीय योग्यता और तार्किक क्षमता,इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन, जनरल, अवेयरनेस, कंप्यूटर नॉलेज,सांख्यिकी की लिखित परीक्षा होगी।सेक्शन एक में गणितीय क्षमता तथा तार्किक और सामान्य अभिरुचि, सेक्शन-दो में अंग्रेजी भाषा व समझ तथा सामान्य जागरूकता और सेक्शन-तीन में कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।पेपर-दो (सांख्यिकी) की परीक्षा भी इसी दिन होगी।
  • 19 जनवरी 2026 को स्किल टेस्ट (DEST) आयोजित किया जाएगा, जो पेपर-1 का सेक्शन-4 है।इसमें कौशल परीक्षा (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट-डेस्ट) होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित सूचनाओं, प्रवेश पत्र और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए अधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

सितंबर में हुई थी SSC CGL Tier 1 परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर को संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर-1 परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था और परीक्षा में करीब 13.5 लाख ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसके बाद 17 से 19 अक्टूबर 2025 तक प्रश्न चुनौती प्रक्रिया में उम्मीदवारों से लगभग 1,000 आपत्तियां प्राप्त हुई और इसका रिजल्ट 18 दिसंबर को जारी किया गया था।उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा में सफल होंगे, वे टियर 2 परीक्षा के लिए एलिजिबल माने जाएंगे।

14 हजार से ज्यादा पदों पर होना है भर्ती

बता दे कि एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती की जाती है। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी भर्तियों में गिनी जाती है। एसएससी सीजीएल 2025 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कुल 14582 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/CGLE2025ImportantNoticedated19_12_2025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews