SSC CGL 2023 : एसएससी सीजीएल टियर 2 की फाइनल आंसर जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 5 जनवरी तक रहेगी उपलब्ध, 8400 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

staff selection commission

SSC CGL Tier-II Answer 2023 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर-II 2023 के फाइनल रिजल्ट के बाद कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर II 2023 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है, जो उम्मीदवार, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 (टियर- II) के लिए उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपनी आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर की देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने संबंधित प्रश्न पत्र के साथ अपनी अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट ले सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 16 दिसंबर से 5 जनवरी 2024 तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।बता दे कि यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। इसके माध्यम से कुल 8,415 रिक्तियों को भरा जाएगा।टियर 2 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

एसएससी सीजीएल परीक्षा के बारे में 

  • बता दे कि एसएससी सीजीएल परीक्षा केद्र सरकार के अंदर आने वाले सरकारी विभागों में विभागों में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है, इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में काम करने का मौका मिलता है।
  • SSC CGL Tier-2 में पेपर I – क्वांटिटेटिव एबिलिटी (सभी पोस्ट के लिए), पेपर II – अंग्रेजी भाषा (सभी पोस्ट के लिए) और पेपर III – स्टेटिस्टिक्स (सांख्यिकीय अन्वेषक के लिए जीआर- II और कंपाइलर पोस्ट केवल ) के लिए आयोजित किया जाता है।एसएससी सीजीएल टियर-1 में पास उम्मीदवारों को टियर-2 में शामिल किया जाता है।
  • इस परीक्षा को सीबीटी मोड में आयोजित किया जाता है। टियर-2 में जनरल इंटेलिजेंस, अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरुकता, कंप्यूटर ज्ञान, डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट मॉड्यूल, स्टैटिस्टिक्स, जनरल स्टडिज पर आधारित परीक्षा होती है।

SSC CGL Tier II 2023 Final Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • वहां मौजूद SSC CGL Tier-2 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर या रेजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
  • सामने SSC CGL Tier-2 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ फाइल खुलने पर अपनी आंसर की चेक करें।
  • इसके साथ ही प्रश्न पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

https://ssc.digialm.com/EForms/configuredHtml/2207/82665/login.html

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews