SSC CGL 2023 : एसएससी सीजीएल का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, सौरभ बने टॉपर, 8400 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती, पढ़े आयोग का नोटिफिकेशन

staff selection commission

SSC CGL Tier-II Final Result 2023 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर-II 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। इससे पहले सितंबर में एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। इसके माध्यम से कुल 8,415 रिक्तियों को भरा जाएगा।

सौरभ कुमार बने टॉपर

SSC CGL की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक सौरभ कुमार वर्मा को रैंक 1 हासिल हुई है.।वहीं, सुमित्रो भट्टाचार्टा को रैंक-2, रोहित यादव को रैंक-3, प्रकाश सिंह को रैंक-4 तो अरुण कुमार को पांचवीं रैंक हासिल हुई है।बता दे कि एसएससी सीजीएल परीक्षा केद्र सरकार के अंदर आने वाले सरकारी विभागों में विभागों में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है, इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में काम करने का मौका मिलता है, जिसमें हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होते है।

आयोग के नोटिस के अनुसार,

  • एग्जाम गाइडलाइन्स के अनुसार टियर-II परीक्षा के पेपर-I के सेक्शन-I और सेक्शन-II में कुल प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को सेक्शन-III यानी कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट (CKT) मॉड्यूल और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) के मूल्यांकन के लिए सांख्यिकीय अन्वेषक (SI) ग्रेड- II के सभी पदों को छोड़कर शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो उम्मीदवार सेक्शन-I + सेक्शन-II में उत्तीर्ण नहीं हुए, वे सेक्शन-III के मूल्यांकन के लिए पात्र नहीं थे।
  • एसएससी सीजीएल टियर-II फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए पेपर-I, सेक्शन -III मॉड्यूल यानी कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट और मॉड्यूल-II यानी डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) को उत्तीर्ण करना बेहद जरूरी है।मॉड्यूल-I और मॉड्यूल-II क्वालिफाइंग नेचर के हैं।
  • आयोग ने सूचित किया है कि संबंधित यूजर विभागों द्वारा किए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में उनकी योग्यता के अधीन कुल 7,859 उम्मीदवारों को SSC CGL 2023 में फाइनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।
  • उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ssc.nic.in/SSCFileServer पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
  • पेपर-I के सेक्शन-I, सेक्शन-II और सेक्शन-III के मॉड्यूल-I और टियर-II परीक्षा के पेपर-II और पेपर-III में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत, ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

इन उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका

  • आयोग ने 10 उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट विभिन्न कारणों से रोका है।आयोग ने रिजल्ट नोटिफिकेशन में उनके रोल नंबर का उल्लेख किया है ।
  • आयोग ने स्पष्ट किया है कि सीजीएल 2023 की कोई आरक्षित या प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की गई है और अधूरी रिक्तियों को अगले वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।
  •  चयनित और गैर-चयनित दोनों उम्मीदवारों की आंसर की और अंक शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर SSC Combined Graduate Level SSC-CGL Examination 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Check Result के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews