SSC CHSL: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, टियर 2 परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक, 15 जनवरी तक दर्ज करें आपत्ति

SSC recruitment 2024

SSC CHSL 2023 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने कम्बाइन्ड हाईर सेकन्डेरी लेवल टियर 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। टियर-1 परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के लिए 2 नवंबर को परीक्षा का आयोजन हुआ है। रिस्पॉन्स शीट भी आयोग ने जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

15 जनवरी तक खुला रहेगा ऑब्जेक्शन विंडो 

आन्सर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 13 जनवरी से 15 जनवरी का समय दिया जाएगा। कैंडीडेट्स 15 जनवरी शाम 4 बजे तक आपत्ति कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग ने उम्मीदवारों को रिस्पॉन्स शीट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रखने की सलाह दी है है। क्योंकि निर्धारित समय से बाद यह साइट पर उपलब्ध नहीं होंगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को टियर 2 परीक्षा के परिणाम की घोषणा से पहले विकल्प-सह वरीयता (Option Cum Preference) अपलोड करने की सलाह भी आयोग द्वारा दी गई है। इस संबंध में जल्द ही नोटिस भी जारी होगा।

ऐसे चेक करें उत्तर-कुंजी

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाएं।
  • उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें। पीडीएफ़ के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए रॉल नंबर और पसवॉर्ड दर्ज करें।
  • Answer Key अपने स्क्रीन पर दिखेगा। रिस्पॉन्स शीट और आन्सर-की को डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews