इस दिन होगी SSC JE और CHSL टियर-2 परीक्षा, तारीख घोषित, यहाँ देखें शेड्यूल

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर और CHSL टियर-2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। शेड्यूल जारी हो चुका है। टियर-1 में चयनित उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं।
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 9 मार्च को कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा और एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए टियर- 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। टियर-1 में चयनित उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने की अनुमति होगी।

एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 पेपर 2 का आयोजन 7 अप्रैल 2026 को होगा। टियर-1 आयोजन 13 से 6 दिसंबर 2025 के बीच किया गया था। जिसका परिणाम घोषित हो चुका है। कुल 15,607 कैंडीडेट्स का चयन हुआ है। एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को होने वाला है। टियर-1 का आयोजन 12 से लेकर 30 नवंबर 2025 के बीच किया गया था। 27 फरवरी को रिजल्ट घोषित हुए थे।

जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होगा। इसमें उम्मीदवार का नाम, तारीख, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, परीक्षा शिफ्ट, वेन्यू इत्यादि जानकारी उपलब्ध होगी। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर पाएंगे। अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा

एसएससी सीएचएसएल  भर्ती परीक्षा के तहत कुल 3131 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2025 से लेकर 18 जुलाई 2025 तक जारी थी। उम्मीदवारों का चयन टियर-1 और टियर-2 परीक्षा के आधार पर होगा। प्रश्न पत्र इंग्लिश और हिंदी माध्यमों में उपलब्ध होंगे। एसएससी टियर-2  दो सेशन शामिल होते हैं। पहले सेशन में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन होता है, जो कल 405 अंक का होता है। इसकी अवधि 2 घंटे 15 मिनट होती है। इसमें डिस्क्रिप्शन और ऑब्जेक्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। सेशन-2 में स्किल/ टाइपिंग टेस्ट का आयोजन होता है। यह क्वालीफाइंग नेचर का होता है।

एसएससी जेई परीक्षा 

एसएससी जेई परीक्षा के तहत कुल 1731 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन पेपर-1, पेपर-2 परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।। टियर-2 यानि पेपर-2 परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। अधिकतम अंक 300 होंगे। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews