SSC CHSL 2022: इन पदों पर बंपर भर्ती, 1 फरवरी से आवेदन, 80 हजार सैलरी, जानें आयु-पात्रता

SSC Recruitment 2025

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी चयन आयोग (SSC Staff Selection Commission) ने एसएससी सीएचएसएल के विभिन्न पदों (SSC CHSL 2022) पर भर्ती निकाली है। एसएससी सीएचएसएल टायर 1(SSC CHSL Recruitment 2022)  के तहत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए), डाक सहायक (पीए), डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) जैसे 5649 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरु होगी और 7 मार्च तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

SSC CHSL Recruitment 2022

कुल – 5,649 पद

पदों का विवरण

  • अवर मंडल लिपिक (एलडीसी)/ जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) – 1,865 पद
  • डाक सहायक (पीए)/छंटनी सहायक (एसए) – 3,740 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर्स (डीईओ और डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ए) – 54 पद

आयु सीमा- इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।  डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से एक विषय के रूप में गणित के साथ विज्ञान में 12वीं की पढ़ाई की होनी चाहिए।

वेतनमान

  • अवर मंडल लिपिक (एलडीसी)/ जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) – 19,900 से 63,200 रुपये
  • डाक सहायक (पीए)/छंटनी सहायक (एसए) – 25,500 से 81,100 रुपये
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर पे स्तर 4 – 25,500 से 81,100 रुपये
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर पे स्तर 5 – 29,900 से 92,300 रुपये
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए पे स्तर 4 – 25,500 से 81,100 रुपये

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन के शुरू होने की तिथि – 1 फरवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 7 मार्च, 2022

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।होमपेज पर उपलब्ध एलडीसी, जेएसए, पीए के पदों पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अधिसूचना को पढ़ें।अधिसूचना को पढ़ने के बाद आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
  • आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें। अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews